मात्र 12 साल की कम उम्र में ही करोड़ पति हो जाना, यह सुनकर आपको कैसा लगेगा? ऐसा ही ना कि बच्चे की लोटरी लगी है| पर आपको बता दे इस लड़के ने यह सबकुछ अपनी मेहनत से हांसिल करा है|
जहां 12 साल की उम्र में अक्सर बच्चे पढाई और खेलने के सिवा कुछ सोचते नहीं है वही कुछ बच्चो में ऐसा भी टेलेंट होता है कि वह कम उम्र में ही बहोत बड़ा करके सबको चौंका देते है।
आज हम बात कर रहे है लदंन में रहने वाले अहमद नाम के लड़के की जिसकी उम्र मात्र 12 साल है और उसने इतनी कम उम्र में 3 करोड़ रुपये कमा लिए है| अहमद ने यह चमत्कार अपने टेलेंट के बलबूते के ऊपर कर दिखाया है| दरअसल अहमद ने पिक्सेलेतेड डिजिटल व्येल नाम के एमोजी, जिसे वेर्ड एमोजी भी कहते है, उसको नॉन फंगिकल टोकन के रूप में बेचा दिया था|
इस क्रिएटीविटी को बेचने के बदले में अहमद को पूरे 290,000 यूरो मिले थे| जिसकी भारतीय रुपियो में कीमत 3 करोड़ के आसपास हो जाती है|
बता दे अहमद ने व्येल का काफी बड़ा कलेक्शन करके रखा हुआ है, जिसमे लगभग 3350 पिक्सेलेटेड व्येल शामिल है, बतादे की अहमद महज पांच साल की उम्र से ही कोडिंग कर रहे है और अहमद को यह व्येल बनाने में मात्र सिर्फ 300 डॉलर का ही खर्च आया था| अपने कलेक्शन में उन्होंने व्येल्स में विभिन्न बेकग्राउंड, इमोशन, माउथ एक्सेसरीज, आई एक्सेसरीज, हेडगियर जैसे आर्ट को भी इस्तेमाल किया हुआ है|
उनके पिता का नाम इमरान है, और वह एक सोफ्टवेर डेवलपर है| उन्होंने अपने दोनो बेटे अहमद और युसफ को कोडिंग करने के लिए काफी ज्यादा प्रोत्साहित किया था, पांच से छह साल की उम्र में ही ही दोनो भाईयों ने कोडिंग सीखना पूरी तरह चालू कर दिया था और उसके बाद दोनों भाईओ को इसमें काफी मजा आने लगा था|
मजा लेते लेते वह दोनो कब इसमें ज्यादा गंभीर हो गए उनको पता ही नहीं चला| अहमद रोज कोडिंग की काफी प्रेक्टिस करते है और आज उनको अपने आर्ट बिकने पर 2.5% की रोयल्टी भी प्रदान की जाती है|