पैसा किसे नही चाहिए होते है? सब पैसे के पीछे भागते है और सब अमीर होना चाहते हैं। हम सब का सपना होता है की हम ढेर सारा पैसा कमाए और अपनी मन पसंद की चीज़ें खरीदे या करे। लेकिन हम अपने कमाए हुए पैसे से शायद ही कुछ ऐसा करेंगे जिससे सारा पैसा बर्बाद हो जाए।

लेकिन कुछ अरबपतियों ने अपने पैसे से बहुत ही अजीब हरकतें की है। और आज हम आपको वही बताने जा रहे है।

भारत में गरीबी है तो भारत में अमीरों की कमी भी नहीं है, यहां आपको बहुत से अरबपति देखने को मिल जायेंगे। और उनमें से ही आज हम आपको उन 8 अरबपतियों की अजीबो गरीब हरकतों के बारे में बताएंगे।

1. समर अचार्जी

राजनीतिक दल CPI के त्रिपुरा प्रमुख समर अचार्जी को हमेशा से पैसों से भरे बिस्तर पर सोने का सपना था। और आज जब वो राजनीति में इतनी सफलता पर पहुंच गए है तो उन्होंने अपने पैसों से भरे बिस्तर पर सोने का सपना भी पूरा कर लिया।

2. मुकेश अंबानी

भारत के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी को कौन नहीं जानता। और उनका घर एंटीलिया है जिसमे सारे सुख सुविधाएं उपलब्ध है। एंटीलिया की कीमत $2.6 बिलियन है और यह 37,000 वर्ग मीटर में फैला हुआ हैं। विश्व के सबसे महंगे घरों में शामिल होने का मुकेश अंबानी के एंटीलिया का सपना पूरा हो गया।

3. दत्ता फुगे

दत्ता फुगे एक बहुत ही अमीर व्यापारी है जो औरतों को अपनी ओर आकर्षित करना चाहते है। दत्ता फुगे को लगता है की औरतें सिर्फ सोने से आकर्षित होती है इसीलिए उन्होंने ₹1.2 करोड़ की सोने की शर्ट बनवाई है। जो शायद दुनिया की सबसे महंगी शर्ट होगी।

4. मायावती कुमारी

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपने शासन में अपनी मूर्ति बनवाई थी। इस मूर्ति की कीमत ₹1,000 करोड़ थी। लेकिन बाद में उनके साधन में होने वाले भ्रष्टाचार से क्रोधित हो कर नरसिंह सेना ने उस मूर्ति को ध्वस्त कर दिया।

5. प्रमोद मित्तल

स्टील इंडस्ट्री के टायकून “लक्ष्मी मित्तल” के भारतीय व्यापारी प्रमोद मित्तल ने अपनी बेटी की शादी में $82 मिलियन खर्च किये थे। इस शादी को दुनिया भर की सबसे महंगी शादियों में से एक माना जाता है। यहां तक की शादी की तस्वीरें खींचने के लिए प्रमोद मित्तल ने हेलीकॉप्टर लगवाया था।

लेकिन बाद में खबर आई की इस शादी के बाद प्रमोद मित्तल कंगाल हो गए थे और कई बैंकों को बकाया देने में असमर्थ हो गए थे। लेकिन उनके भाई ने उन्हें बचा लिया।

6. कंवर सिंह

इंडिया नेशनल कांग्रेस के नेता कंवर सिंह के बेटे की शादी एक पूर्व विधान सभा सांसद की बेटी से 2011 में हुई थी। और शादी में उपहार के रूप में उन्हें एक चॉपर गिफ्ट किया गया था। इस शादी का कुल खर्च ₹250 करोड़ था। शाहरुख खान, एश्वरिया राय बच्चन और कई बड़ी हस्तियां भी इस शादी में शामिल हुई थी।

7. केरल का एक अमीर पिता

केरल के एक अमीर पिता ने अपने 9 साल के बेटे की जिद पर उसे फरारी चलाने दे दी। और इसका खामियाजा उसे जेल जा कर चुकाना पड़ा। हालांकि वो इतना अमीर था की उन्होंने बाद में बहुत ही आसानी से अपनी बेल करवा ली।

8. विजय माल्या

17 भारतीय बैंको के कुल ₹9,000 करोड़ की हेरा फेरी करने वाले विजय माल्या को हर कोई जानता है। विजय माल्या में करोड़ो रुपय क्रिकेट के सट्टेबाजी लगाने में बर्बाद कर दिये और दिवाला निकलने के बाद वो 2017 में भारत छोड़ कर भाग गए और इंग्लैंड में रहने लगे। लेकिन अब इस धोखाधड़ी के मामले में वो ब्रिटेन पुलिस की हिरासत में हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.