हालही में करीना कपूर और सैफ अली खान ने अपने दूसरे बेटे का स्वागत किया, जिसकी कोई तस्वीर या नाम का खुलासा कपल ने नहीं किया था। बाद में पता चला था कि उनके बेटे का निक नेम – ‘जेह’ हैं।
पर अब जब करीना के दूसरे बेटे का नाम पब्लिक हो गया हैं, तो कपल फिर से उसी तरह के विवादों में फस गए हैं, जैसे कि पहले बेटे तैमुर के नामकरण के समय फस गए थे। दरअसल सैफ और बेबो ने अपने दूसरे बेटे का नाम ‘जांहगीर’ रखा हैं। जिसके चलते कपल सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रहे हैं।
आपको बता दे की, ‘जांहगीर’ नाम का खुलासा करीना की प्रेग्नेंसी बुक – ‘प्रेग्नेंसी बाइबिल’ से हुआ हैं, जो हालही में रिलीज हुई हैं। इस किताब के जरिए करीना ने अपने मातृत्व के अनुभवों को लोगों के बीच साझा किया हैं। इस किताब के जरिए जब लोगों को करीना के बेटे का नाम पता चला, तो ये खबर तुरंत वायरल हो गई और लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं देना प्रारम्भ कर दिया।
लोगों ने कपल का बहुत मजाक उड़ाया और उनकी निंदा भी की। कई लोगों ने इसे हिंदू और सिक्ख धर्म का अपमान बताया तो किसी ने राष्ट्रविरोधी।
कौन था जांहगीर
दरअसल ‘जांहगीर’ इस नाम को लेकर इतना विवाद इसलिए हो रहा हैं, क्योंकि ये नाम मुग़लों के चौथे शासक और बादशाह अकबर के बेटे सलीम का हैं। सलीम को ‘जांहगीर’ के नाम से जाना जाता था। जांहगीर की छवि कहीं दयालु तो कहीं क्रुर शासक की हैं, जो हमेशा नशे में धुत रहता था। इसके अलावा जांहगीर ने सिक्खों के पांचवे गुरु – अर्जन सिंह की हत्या कर दी थी, जिसके चलते सिक्खों के बीच उनकी एक बहुत क्रुर राजा की छवि हैं।
ऐसे में सैफ और करीना का अपने बेटे का नाम, जांहगीर जैसे शासक पर रखना, काफी लोगों की भावनाओं को ठेस पहुँचाने जैसा ही हैं। जिसके चलते लोगों ने सोशल मीडिया पर आकर अपनी नाराजगी जाहिर की हैं। एक युसर ने लिखा की – ” लगता हैं सैफ और करीना मुग़ल शासकों की टीम बना रहे हैं, पहले तैमुर और अब जांहगीर, अगला कौन?” वहीं एक दूसरे युसर ने इसे हिंदूओं और सिक्खों के विरुद्ध कॉन्सपेरेसी बताया।
तैमुर के नाम पर भी हुआ था बवाल
करीना कपूर खान और सैफ अली खान पहले भी इस तरह के विवाद का शिकार हो चुके हैं, जब उन्होंने अपने पहले बेटे तैमुर का नाम रखा था, जोकि तुर्की के एक क्रुर शासक का नाम था।
बाद में सैफ ने इस विवाद पर अपनी सफाई देते हुए कहा था – “मैं इस नाम से जुड़े इतिहास के बारे में जानता हूं। मैने इस वजह से अपने बेटे का नाम तैमुर नहीं रखा। मुझे पता हैं कि एक तुर्की शासक था जो बहुत क्रुर था। लेकिन उसका नाम तिमुर था और मेरे बेटे का नाम तैमुर हैं।”
अब लोगों के पसंदीदा स्टार किड हैं तैमुर
उस समय तैमुर के नाम पर भले ही कितना भी बवाल हुआ हो, पर आज तैमुर सोशल मीडिया पर सबके चहीते हैं। वे काफी कैमरा फ्रेंडली हैं और उन्हें कई बार मीडिया से बात चीत करते भी देखा गया हैं। सोशल मीडिया पर तैमुर के क्युटनेस के काफी दीवाने हैं और लोग उन्हें काफी पसंद भी करते हैं।