बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की खबरें अक्सर हमें सुनने को मिलती है। लेकिन इन दोनों कपल ने इस बारे में अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। आलिया को रणबीर और उनके घर वालों के साथ अक्सर देखा जाता है। उनके फैंस उनकी शादी का इंतजार लम्बे समय से कर रहे है।

इसी बीच अभिनेता और खुद को नंबर वन क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट बताने वाले कमाल आर खान (केआरके) ने आलिया-रणबीर के शादी के बारे में घोषणा कर दी है। इतना ही नहीं केआरके ने आलिया-रणवीर के तलाक का भी दावा कर दिया है।

बता दे की केआरके आजकल फिल्म स्टार्स को लेकर पूर्वानुमान लगा रहे हैं, तथा इन्हें ट्वीट भी कर रहे हैं। उन्होंने अब तक कई पूर्वानुमान लगाये और उन्हें ट्विटर के जरिए शेयर किए हैं। इनमें से एक ट्वीट चर्चा का विषय बना हुआ है।

इसमें केआरके ने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को लेकर कुछ पूर्वानुमान लगाए। उन्होंने अपने इस ट्वीट में लिखा की, ‘अधिकतम 2022 के अंत तक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी हो जाएगी। लेकिन रणबीर कपूर शादी के 15 सालों के अंदर ही आलिया को तलाक दे देंगे।‘

Leave a Reply

Your email address will not be published.