शादी व्यक्ति के जीवन का बहुत ही यादगार एवं ख़ास लम्हा होता है। जिसे वह हमेशा याद रखना चाहता है। हम कहीं बार अनोखी शादियों के बारे में सुनते रहते हैं। कोई पानी में शादी कर रहा है, तो कोई पहाड़ों की ऊंची चोटी पर तो, कोई बर्फीली वादियों में तो, कोई रेत के धोरों में अपना विवाह यादगार बनाता है। लेकिन यह अपने आप में एक बहुत ही अलग विवाह लगता है। ऐसा ही एक विवाह बिहार के एक प्रेमी जोड़े ने किया है। सोशल मीडिया पर एक अनोखी शादी का वीडियो वायरल हो रहा है।


यह दुनियादारी के रीति-रिवाजों से परे एक बहुत ही सादगी से संपन्न हुआ विवाह माना जा सकता है। जिसमें एक लड़का और लड़की चलती हुई ट्रेन के टॉयलेट के सामने शादी की रस्म कर रहे हैं। यह घटना बिहार के सुल्तानगंज की बताई जा रही है। इसमें दूल्हा आशू कुमार अपनी प्रेमिका अनु कुमारी की मांग में सिंदूर भर रहा है। यह दोनों अपने घर से भाग कर शादी कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह दुल्हन अनु कुमारी पहले से शादीशुदा है। परंतु उन्होंने अपने पहले पति को ठुकरा दिया है॥ उन्होंने अपने पहले पति को पति मानने से हैं इनकार कर दिया है।


कुछ रिपोर्ट के अनुसार अनु कुमारी का प्रेम प्रसंग अपने ही गाँव के युवक आशू कुमार के साथ बहुत लंबे समय से चल रहा था। यह दोनों एक दूसरे को बहुत पसंद करते थे। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। जैसे ही इस बात की भनक अनु कुमारी के घर वालों को लगी, तो उन्होंने इस सम्बंध को अपनाने से इंकार कर दिया और अपनी लड़की अनु कुमारी का विवाह दूसरी जगह तय कर दिया कुछ समय बाद यह विवाह संपन्न करा दिया गया। यह विवाह किरण पुर गाँव के एक युवक से करवा दिया गया।


लेकिन अनु कुमारी को यह विवाह पसंद नहीं था। इसलिए उनु कुमारी ने युवक को अपना पति मानने से-से इंकार कर दिया। अपनी शादी को नकारते हुए अनु कुमारी विवाह के दूसरे दिन अपने ससुराल से भाग गई। ससुराल से भाग कर अनु कुमारी रेलवे स्टेशन पर आ गई। जहाँ उन्हें उनका प्रेमी आशू कुमार मिल गया और दोनों चलती ट्रेन में सवार हो गए। यह ट्रेन बेंगलुरु जा रही थी। ज़्यादा समय बर्बाद ना करते हुए बिहार के इस जोड़े ने ट्रेन में ही शादी करने का फ़ैसला कर लिया।


उसी ट्रेन में टॉयलेट वाली गैलरी में आशू कुमार ने अनु कुमारी की मांग में सिंदूर भरकर विवाह कर लिया और उन्हें अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया। इस पूरे घटनाक्रम को ट्रेन में सवार कुछ लोगों द्वारा कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया गया जिसके कारण इस अनोखे विवाह की वीडियो एवं कुछ फोटोग्राफ्स सोशल मीडिया पर वायरल होकर अनोखी शादी के रूप में प्रचलित हो रहा है। अनोखे अंदाज़ में की गई शादी लोगों द्वारा चर्चा का विषय बन गई है। जिसे लोगों द्वारा पसंद करते हुए सोशल मीडिया पर कमेंट भी किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.