बॉलीवुड अदाकारा माधुरी दीक्षित बहुत बहादुर मानी जाती हैं। वह रिस्क लेने से नहीं डरती हैं और उनकी बहादुरी के किस्से खूब फेमस हैं। जब वह पहली बार शादी से पहले डॉ. श्रीराम नेने के साथ डेट पर गई थीं तो काफी डर गई थीं। इसका खुलासा खुद माधुरी दीक्षित ने किया था।
साल 1999 में, जब माधुरी दीक्षित अपने करियर के ‘पीक’ पर थीं, तब उन्होंने अमेरिका के रहने वाले डॉ. श्रीराम नेने से शादी कर ली थी। माधुरी दीक्षित और डॉक्टर नेने की शादी को 22 साल हो चुके हैं। श्रीराम नेने डॉक्टर हैं और शादी से पहले उन्हें पता नहीं था कि माधुरी दीक्षित एक पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। डॉक्टर श्री राम नेने की बहन ने एक इंटरव्यू में बताया कि सगाई तक मेरे भाई को पता नहीं था कि माधुरी बॉलीवुड की मेगा स्टार है। सगाई के बाद श्रीराम घर पर माधुरी दीक्षित कि फिल्में लेकर आए और पहली बार उनकी फिल्में देखी।
शादी के बाद माधुरी दीक्षित अमेरिका चली गई थी। इस दौरान भी डॉक्टर नेने को माधुरी दीक्षित की पॉपुलेरिटी का अंदाज नहीं था। जब शाहरुख खान, अक्षय कुमार और आदित्य चोपड़ा जैसे सलेब्स जब माधुरी से मिलने आते तब उन्होंने अपनी वाइफ के स्टारडम का पता चला। माधुरी दीक्षित से डॉ. नेने की पहली मुलाकात कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। माधुरी के मुताबिक हमारी पहली मुलाकात में डॉ. नेने ने उनसे एक आम लड़की की तरह ही बात की। उन्होंने जिस जुनून के साथ अपने प्रोफेशन और अपने मरीजों के बारे में बातें शेयर की थीं, वे मेरे दिल को छू गईं।
ऐसी थी पहली डेट
सालों पहले माधुरी दीक्षित सिमी गरेवाल के टॉक शो में दिखाई दी थीं। इस दौरान उन्होंने अपनी पहली डेट का अनुभव साझा किया था। माधुरी और श्रीराम नेने काफी वक्त तक लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहे थे। डॉक्टर नेने जहां अमेरिका में रहते थे। वहीं, माधुरी दीक्षित भारत में रहती थीं। पहली डेट में श्रीराम नेने उन्हें माउंटेन बाइकिंग पर ले गए थे। माधुरी ने बताया, ‘जब हम पहली बार मिले थे, तो श्रीराम नेने ने कहा था, ‘चलो माउंटेन बाइकिंग पर चलते हैं। मैंने हां कह दी और अपनी मां को बताया। मां ने कहा, ‘तुम्हें क्या हो गया है? क्या तुम जानती हो कि, इसमें क्या करते हैं?’
माधुरी ने बताया कि ‘मैं बहुत ज्यादा डरी हुई थी और मुझे नहीं पता था कि इसमें क्या करना है? फिर भी मैंने माउंटेन बाइकिंग की। कुछ देर बाद मैंने डॉ. नेने को बताया कि मुझे भरोसा नहीं हो रहा है कि, मैंने माउंटेन बाइकिंग की है। उन्होंने पूछा कि तुमने पहले नहीं किया तो मैंने मना कर दिया। तब उन्होंने कहा कि मैं वाकई बहादुर हूं।’