ऐसी ही एक फिल्म है ‘मैंने प्यार किया’। यह फिल्म अपने समय की ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। फिल्म सूरज बड़जात्या ने 1989 में बनाई थी।
इस फ़िल्म ने रिलीज होते ही नए रिकॉर्ड स्थापित किए थे, आपको बता दे कि यह फिल्म सलमान खान और भाग्यश्री की डेब्यू फिल्म थी। किसी को तब यह बात पता नहीं थी की यह फिल्म इतनी बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित होगी और दोनों रातों-रात सुपरस्टार बन जाएंगे।
यह फिल्म एक प्रेम कहानी थी। पूरी फिल्म को बेहद खूबसूरत तरीके से फिल्माया गया। भाग्यश्री की मासूमियत और खूबसूरती ने फिल्म में चार चांद लगा दी थी।
इस फिल्म से जुड़ा एक ऐसा किस्सा आपको बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आपको हैरानी होगी। उस समय में गले लगने का सीन देना भी इतनी बड़ी बात हुआ करती थी, इस किस्से का जिक्र भाग्यश्री ने एक इंटरव्यू में किया था। उन्होंने बताया कि फिल्म में एक सीन था जिसमें उन्हें सलमान खान को गले से लगाना था।
बता दे की इस सीन को करने से पहले वह बहुत देर तक रोई थी। जब डायरेक्टर ने इसकी वजह पूछी तो उन्होंने बताया कि मैं एक रुढ़ीवादी परिवार से हूं। मेरी फैमिली ने मुझे कभी चूड़ीदार से ज्यादा ड्रेस तक नहीं पहनने दी। ऐसे में जब उन्होंने गले लगने वाले सीन की स्क्रिप्ट पड़ी और उसे शूट करने का समय आया तो घबराकर रोने लगी। हालांकि बाद में सभी लोगों ने उन्हें हिम्मत दिया और उन्होंने वह सीन कर लिया।
फिल्म में सलमान और भाग्यश्री की आपसी समझदारी और तालमेल लोगों को बहुत पसंद आया। आज भी दोनों बेहद अच्छे दोस्त हैं।
एक इंटरव्यू के दौरान भाग्यश्री ने इस बात का भी खुलासा किया कि, वे ‘मैंने प्यार किया’ फिल्म शूटिंग के दौरान ही हिमालय दासनी को डेट करने लगी थी। उस समय उनकी उम्र महज 17 साल थी।
भाग्यश्री के परिवार के लोगों को यह रिश्ता कतई मंजूर नहीं था जिसके बाद 17 साल की उम्र में ही भाग्यश्री ने हिमालय दसनी के संग भाग कर शादी रचा ली, और 17 साल की कम उम्र में ही वह प्रेग्नेंट हो गई। दोनों का एक बेटा अभिमन्यु है, शादी के बाद भाग्यश्री ने अपने करियर पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया और उन्होंने अपना पूरा समय परिवार को दिया। बता दे की, भाग्यश्री और हिमालय की एक बेटी भी है, इसका नाम अवंतिका है।