शक्तिमान और महाभारत में भीष्म जैसे उदाहरणीय किरदार निभाने वाले मुकेश खन्ना को परदे पर तो हर कोई बखूबी जानता हैं। पर उनकी नीजी ज़िन्दगी, उनके परिवार और उनकी सम्पत्ति के बारे में किसी को कोई अधिक जानकारी नहीं हैं।
वैसे तो मुकेश खन्ना ने कई टीवी सीरियल और शोस किये हैं, पर उन्होंने शक्तिमान जैसे किरदार से बच्चों का मन जीता और भीष्म जैसे किरदार से घर घर में अपनी जगह बनाई। यह उनके सबसे प्रचलित किरदार थे। इसके अलावा खन्ना ने 90s के दौर में कई फिल्मों में भी कार्य किया हैं। आज हम आपको बताने वाले हैं, मुकेश खन्ना की कमाई और कुल सम्पत्ति के विषय में।
फिल्में और सीरियल
एक अभिनेता के तौर पर मुकेश खन्ना के करियर की शुरुआत 1981 में फिल्म ‘रूही’ से हुई। इसके बाद 1980s और 90s के दौर में उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। ‘दर्द-ए-दिल’, ‘सौगंध’, ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’, ‘राजा’, ‘हिम्मतवर’ और ‘हेरा फेरी’, उनकी कुछ प्रचलित फिल्में हैं।
टेलीविजन की दुनिया में मुकेश ने अपना कदम 1988 में रखा, जब बी. आर. चोपड़ा की महाभारत में भीष्म के किरदार के लिये उन्हें चुना गया। 1990 तक खन्ना ने महाभारत के लिये काम किया। यहाँ उन्होंने अपने अभिनय के कई रंग दिखाए। भीष्म का किरदार उनके जीवन का टर्नींग पाइंट रहा हैं।
शक्तिमान और महाभारत के अलावा भी उन्होंने ‘चंदकांता’, ‘विश्वामित्र’ और ‘श…. फिर कोई हैं’ जैसे डैली सोप्स के लिये काम किया हैं। स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला ‘प्यार का दर्द हैं मिठा मिठा प्यारा प्यारा’ मुकेश खन्ना का, आखिरी सबसे प्रचलित कार्यक्रम था।
शिक्षा व नीजी ज़िन्दगी
62 साल के मुकेश खन्ना ने अपने माता पिता के बारे में कभी कोई जानकारी साझा नहीं की। उनकी एक बहन कमल कपूर और एक भाई वेद खन्ना थे। दोनों की ही अब मृत्यु हो चुकी हैं। उन्होंने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से अभिनय की ट्रेनिंग ली हैं।
वे ‘चिल्ड्रंस फिल्म सोसायटी ऑफ इंडिया’ के चेयरमैन भी रह चुके हैं, जिस पद से उन्होंने 2018 में इस्तीफा दे दिया। मुकेश खन्ना का एक प्रोडक्शन हाउस भी हैं, जिसका नाम MK फिल्म्स हैं। मुकेश खन्ना, भारतीय जनता पार्टी के भी सदस्य हैं, पर उन्हें राजनीति में बहुत अधिक सक्रिय नहीं देखा गया हैं।
इसके अलावा आजकल मुकेश यु ट्युब पर भी काफी एक्टीव हैं। यु ट्युब पर उनका भीष्म इंटरनेशनल नाम से चैनल हैं, जिसपर वे वीडियो साझा करते रहते हैं।
नेट वर्थ और अन्य सम्पत्ति
शक्तिमान यानी मुकेश खन्ना, ₹22 करोड़ ($3 मिलियन) की सम्पत्ति के मालिक हैं। उन्होंने कभी अपनी सम्पत्ति की जानकारी पब्लिक नहीं की, पर कई सुत्रों और गणनाओं के आधार पर उनकी सम्पत्ति का अंदाजा लगाया गया हैं। मुकेश खन्ना के असेट्स की बात करें तो इसकी भी जानकारी उन्होंने कभी साझा नहीं की।
मुकेश खन्ना ने अपने जीवन में फैन्स का बहुत प्यार कमाया हैं। मगर उनकी नीजी ज़िन्दगी की बात करें तो उनके जीवन में कभी कोई प्रेम सम्बन्ध या रिलेशनशिप नहीं रहे हैं। उनकी ज़िन्दगी हमेशा एक खुली किताब रही हैं। हम आशा करते हैं, कि बढती उम्र के साथ, मुकेश खन्ना का स्वास्थ्य और सेहत बनी रहे और वे अपने जीवन में सुखी और समृद्ध रहें।