मुकेश अंबानी को आखिर कौन नहीं जानता है। मुकेश अंबानी का नाम दुनिया के सबसे अमीर लोगो में आता है। अंबानी फैमिली अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। और अब तो IPL में भी सिर्फ अंबानी का नाम ही सुनाई देता है क्योंकि IPL की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस अंबानी की टीम है।

और अगर बात करे नीता अंबानी की तो वो हमेशा अपनी टीम को चीयर करने के लिए मैदान में नजर आती है। और मुंबई इंडियंस के कैप्शन रोहित शर्मा है।

अंबानी खंडन हमेशा से अपने रॉयल लाइफस्टाइल को लेकर चर्चे में रहता है। और जब मुकेश अंबानी ने अपने बड़े बेटे आकाश अंबानी की शादी की तो उसके चर्चे देश विदेश तक हुए थे। आकाश अंबानी की शादी में सिर्फ फिल्मी, खेल, राजनीतिक जगत के ही लोग शामिल नहीं हुए थे बल्कि विदेशों की भी हस्तियां शामिल हुई थी।

मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की शादी हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता के साथ हुई है। दोनो ने 7 मार्च 2019 को शादी की थी। और इस शादी की हर रस्म बहुत ही आलीशान रूप से संपन्न हुई थी।

लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान अगर पूरी शादी में किसी चीज ने खींचा तो वो था दुल्हन का हार। असल में ये हार नीता अंबानी ने तोहफे के रूप में श्लोका को दिया था। और रिपोर्ट्स के मुताबिक ये दुनिया का सबसे महंगा हार है।

और तो और इस हार को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में विश्व का सबसे महंगा हार के रूप में भी दर्ज किया था। इस है का नाम ल’इनकंपरेबल (L’Incomparable) है, जो बहुत ही ज्यादा फेमस है। असल में दुनिया के इस पहले और अलग हार को लेबनीज जौहरी मौआवाद द्वारा डिजाइन करवाया गया था।

इस हार में 407 कैरेट के हीरे का प्रयोग किया गया था जो बहुत ही अलग है। इस हीरे को 1980 को अफ्रीका में खोजा गया था। और तो और इस हार में कुल 91 हीरे इस्तेमाल किए गए थे इसे खूबसूरत बनाने के लिए।

खबरों के अनुसार नीता अंबानी पहले अपनी बड़ी बहु श्लोका को अपना पुश्तैनी हार देना चाहती थी जो उन्हें कोकिलाबेन ने दिया था, मगर बाद में उन्होंने श्लोका को दुनिया का सबसे महंगा हार तोहफे में देने का फैसला लिया।

और हाल ही में श्लोका और आकाश अंबानी को एक बेटा हुआ है जिसका नाम पृथ्वी आकाश अंबानी रखा गया है। आपको बता दें कि ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स’ की रियल टाइम नेटवर्थ के अनुसार मुकेश अंबानी की प्रोपर्टी लगभग 71.2 बिलियन डॉलर की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.