रजनीकांत जी को हमारे देश के साउथ फिल्म इंडस्ट्री का सबसे बड़ा अभिनेता माना जाता है। रजनीकांत जी ने अपने अभिनय के दम पर अपने फैंस के बीच खूब स्टारडम कमाया है और उनके चाहने वालों की संख्या लाखों से भी ज्यादा है।

आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि रजनीकांत के चाहने वालों ने दक्षिण भारत में जगह जगह पर रजनीकांत के नाम पर मंदिर बनाए हुए हैं और वहां पर लोग उनकी पूजा-अर्चना भी करते हैं।

रजनीकांत जी ने अपने फिल्मी करियर में लगभग 200 से भी ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया है और उनकी संपत्ति हमारे देश के बड़े-बड़े उद्योगपतियों से भी कई ज्यादा हैं।

आज हम इसी क्रम में अपने आर्टिकल में रजनीकांत जी की कुल संपत्ति जानने की कोशिश करेंगे:

मीडिया सूत्रों के अनुसार रजनीकांत के पास कुल 365 करण रुपए की संपत्ति है। रजनीकांत किसी भी फिल्म में अभिनय करने के लिए प्रोडक्शन हाउस से 40 से 50 करोड़ तक की फीस चार्ज करते हैं।

रजनीकांत की सबसे खास बात यह मानी जाती है कि उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कभी भी किसी प्रोडक्ट का विज्ञापन नहीं किया है। रजनीकांत जी एक अच्छे अभिनेता होने के साथ-साथ बड़े दरिया दिल किस्म के इंसान भी हैं.

दरअसल अगर कोई भी फिल्म ,जिसमें रजनीकांत जी ने अभिनय किया है फ्लॉप हो जाती है तो प्रोडक्शन हाउस से अपनी फीस लेने से मना कर देते हैं।

रजनीकांत का घर और लग्जरी कारें

रजनीकांत चेन्नई में बने अपने खूबसूरत घर में रहना पसंद करते हैं जिसकी वर्तमान कीमत 30–40 करोड़ की बताई जाती है, यह घर उन्होंने साल 2002 में खरीदा था।

उस घर की वर्तमान कीमत लगभग 35 करोड़ से 40 करोड़ रूपए के बीच है। अगर लग्जरी कार की बात करे तो उनके पास 3 लक्ज़री कार (टोयोटा इनोवा, रेंज रोवर और बेंटली) है।

रजनीकांत का करियर

रजनीकांत का जन्म 12 दिसंबर,1950 को कर्नाटक राज्य मे हुआ था, उनका असली नाम शिवाजी राव गायकवाड है। रजनीकांत जी अपने माता-पिता की 100 की औलाद है.

आपको जानकर आश्चर्य होगा कि उन्होंने छोटी सी उम्र में ही अपनी मां को खो दिया था। उन्होंने अपने करियर में काफी संघर्ष किया वह फिल्मों में अभिनय करने से पूर्व बेंगलुरु में बस कंडक्टर थे।

लेकिन धीरे-धीरे जब रजनीकांत जी को एहसास हुआ कि उनका जन्म बस कंडक्टर बनने के लिए नहीं बल्कि अभिनेता बनने के लिए हुआ है, तब उन्होंने नाटकों में अभिनय करके अपने अभिनय करियर की शुरुआत की।

रजनीकांत जी अभिनय करने में काफी माहिर थे, जिसके कारण उन्होंने नाटक परिसरों में काफी नाम कमाया और बड़ी बड़ी फिल्में अपनी झोली में डाली।

फिल्मों के में आने के बाद कभी भी रजनीकांत ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और उनकी फिल्मों ने कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़े। रजनीकांत जी को अपनी बेहतरीन फिल्मों के लिए कई अवार्ड भी मिल चुके हैं।

रजनीकांत का वैवाहिक जीवन

रजनीकांत जी का विवाह लता रंगाचारी के साथ हुआ है और उनकी दो बेटियां भी हैं जिनका नाम ऐश्वर्या रजनीकांत और सौंदर्य रजनीकांत है। रजनीकांत जी की पत्नी “दी आश्रम ” नाम से एक विद्यालय चलाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.