सिद्धार्थ के निधन के बाद से शहनाज़ काफी सदमे में है। सभी न्यूज़ चैनलों की खबरों में शहनाज़ गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की ही खबरे सबके सामने दिखाई दे रही है। सिद्धार्थ शुक्ला की गर्लफ्रेंड कम फ्रेंड कहीं जाने वाली शहनाज़ शुक्ला को जो लोग अब तक नहीं जानते थे वो भी उनके बारे में जान्ने के लिए काफी बेकरार हो गए है।

आज हम आपको आर्टिकल में बताएंगे की शहनाज़ गिल के पास कुल कितनी संपत्ति है। शहनाज़ गिल एक बोहोत ही ज्यादा प्रभावी गायक, मॉडल और एक्ट्रेस है। उनका मॉडलिंग क्षेत्र में काफी नाम है।

शहनाज़ गिल ने टीवी सेरिअल्स के साथ ही साथ कई बड़ी पंजाबी फिल्मो में भी अभिनय किया हुआ है। शहनाज़ द्वारा अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत साल 2015 में एक फ़िल्मी म्यूजिकल वीडियो से की गई थी। टीवी इंडस्ट्री से ताल्लुक रखने के बाद भी शहनाज़ गिल एक सेलेब्रिटीज़ की तरह अपनी आलिशान ज़िन्दगी को जी रही है। शहनाज़ गिल को महंगे कपडे और जवाहरात पहने का बहुत ज्यादा शौक है।

उनका घर और गाड़ियों का कलेक्शन लोगो को काफी हैरान कर देता है। शहनाज़ गिल द्वारा हाल ही में मुंबई में एक काफी सुन्दर अपार्टमेंट ख़रीदा गया है। उनका यह घर अंदर से बहुत ही ज्यादा सुन्दर और आलिशान दिखता है। शहनाज़ के पास गाड़ियों का भी बहुत ही अच्छा खासा कलेक्शन है पर ज्यादातर शहनाज़ अपनी पसंदीदा गाडी हौंडा सिटी में ही बैठी हुई नज़र आती है। इस गाड़ी की कीमत करीब 10 से 15 लाख रूपए तक के बीच की मानी जाती है।

रिपोर्ट के अनुसार शहनाज़ गिल के पास एक BMW Z4 कार भी है जिसकी कीमत लगभग 66 लाख रूपए से ज्यादा है। बताया जाता है कि वह इस कार में ज्यादातर सिद्धार्थ शुक्ला के साथ घूमने जाया करती थी। शहनाज़ गिल के पास एक ऑडी A6 भी है लेकिन वह इसे कम चलाना पसंद करती है इस कार की कीमत करीब 57 लाख रूपए से ज्यादा की है। अभी शहनाज़ ने जैगुआर कंपनी की I पेस कार भी खरीदी है जिसकी कीमत 1 करोड़ रूपए से भी ज्यादा की है।

बता दे शहनाज़ गिल म्यूजिकल वीडियोस में अभिनय कर कर के अपने पैसे कमाती ही है, साथ ही साथ वह एक्टिंग और अलग अलग शोज में हिस्सा ले कर भी वो अच्छे खासे पैसे बना लेती है। एक स्टेज परफॉरमेंस करने के लिए शहनाज़ गिल द्वारा 5 से 10 लाख रूपए तक चार्ज किया जाता है। अगर शहनाज़ गिल की संपत्ति की बात करी जाये तो शहनाज़ गिल के पास लगभग 5 करोड़ रूपए से ज्यादा की कुल संपत्ति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.