बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा विदेश में जाकर बस गई हैं लेकिन प्रियंका फैंस को अक्सर बताती रहती हैं कि वो दिल से अब भी देसी ही हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने LA में एक नया घर खरीदा है। जिसमें पहली बार उन्होंने दीपावली की पूजा की। इस दौरान की कई तस्वीरें प्रियंका ने सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इन तस्वीरों में प्रियंका के फैंस ने कुछ ऐसा नोटिस कर लिया है जिसकी जमकर तारीफ हो रही है।
दरअसल, निक और प्रियंका ने अपने घर को अपनी एक से एक बेशकीमती यादों से संजोया है। इनमें से एक याद जुड़ी है शादी के गठबंधन से।
प्रियंका चोपड़ा ने अपने नए घर की दीवार पर अपनी हिंदू शादी के गठबंधन को फ्रेम करवाकर रखा है। जिससे पता चलता है कि प्रियंका और निक के लिए ये शादी, इनका रिश्ता और प्यार कितना गहरा है। प्रियंका चोपड़ा के गठबंधन की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर को प्रियंका के फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही साथ एक्ट्रेस की क्रिटिविटी की भी जमकर सराहना की जा रही है।
बता दें कि निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा के लिए ये दिवाली बेहद खास रही। प्रियंका और निक भी अपने नए घर में दीपावली का त्योहार मनाकर बेहद खुश नजर आए। वहीं हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने लिली सिंह की दिवाली पार्टी में भी शिरकत की थी।
