Parineeti Chopra was once 86 kg, then made herself fit with fat

प्रियंका चोपड़ा की कजिन और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) 33 साल की हो गई हैं। 22 अक्टूबर, 1988 को हरियाणा के अंबाला में पैदा हुईं परिणीति ने 10 साल पहले 2011 में आई फिल्म “Ladies vs Ricky Bahl” से करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उन्होंने डिंपल चड्ढा का किरदार निभाया था। आज के वक्त में एकदम फिट और छरहरी दिखने वाली परिणीति हमेशा ऐसी नहीं थी। एक समय परिणीति का वजन 86 किलो तक पहुंच गया था। बाद में उन्होंने प्रॉपर वर्कआउट और सही डाइट से खुद को फैट से फिट बनाया।

परिणीति ने ऐसे घटाया 28 किलो वजन..

Parineeti Chopra Birthday, know how actress went fat to fit

86 किलो की परिणीति ने खुद को फिट बनाने के लिए काफी मेहनत-मशक्कत की है। परिणीति ने अपना वजन कम करने के लिए कोई एक चीज फॉलो नहीं की। उन्होंने फिट होने के लिए डिफरेंट स्टाइल अपनाईं। एक इंटरव्यू में परिणीति ने बताया था कि वो रोज सुबह जॉगिंग करने के बाद ध्यान करती थीं। स्वि‌मिंग या घुड़सवारी उनके डेली रुटीन में शामिल था।

Parineeti Chopra Birthday, know how actress went fat to fit

परिणीति के मुताबिक, वो जिम में ट्रेडमिल पर दौड़तीं और डांस प्रैक्टिस भी करती थीं। इसके अलावा परिणीति एक घंटा कलारिपयट्टू भी करती थीं, जो केरल का मार्शल आर्ट है। परिणीति ने खुद को फिट और तरोताजा बनाए रखने के लिए योगा का भी सहारा लिया।

Parineeti Chopra Birthday, know how actress went fat to fit

एक प्रॉपर रुटीन फॉलो करते हुए परिणीति ने खुद को फिट बनाया और अपना वजन 28 किलो तक कम किया। अब परिणीति सिर्फ 58 किलो की हैं।

Parineeti Chopra Birthday, know how actress went fat to fit

परिणीति कपड़े फिट न आने के बारे में सोच-सोच कर ही थक चुकी थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक समय वो 38 इंच की वेस्ट वाली जीन्स पहनती थीं। हालांकि अब परिणीति फिट हैं और उनकी वेस्ट भी 30 इंच हो चुकी है।

Parineeti Chopra Birthday, know how actress went fat to fit
पिज्जा की शौकीन परिणीति ने वजन घटाने के लिए फास्टफूड से तौबा कर ली है। परिणीति सुबह के नाश्ते में एक ग्लास दूध, ब्राउन ब्रेड, दो अंडे (सफेद जर्दी) और कभी-कभी जूस लेती हैं। दोपहर के खाने में वो दाल-रोटी, ब्राउन राइस, ग्रीन सलाद और हरी सब्जियां लेती हैं।

वहीं रात के खाने में परिणीति कम तेल में बना सदा खाना प्रिफर करती हैं। इसके साथ ही वो एक ग्लास दूध और कभी-कभी चॉकलेट शेक भी लेती हैं। परिणीति सोने से दो घंटे पहले ही रात का खाना हर हाल में खा लेती हैं।

Parineeti Chopra Birthday, know how actress went fat to fit

वर्कफ्रंट की बात करें तो परिणीति जल्द ही साइना नेहवाल की बायोपिक में नजर आएंगी। इस फिल्म के लिए भी परिणीति ने अपनी फिटनेस पर काफी मेहनत की है। इसके अलावा वो रिभु दासगुप्ता की अनटाइटल्ड फिल्म में भी नजर आएंगी। परिणीति के पास एक और फिल्म है, जिसका नाम ऊंचाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.