आखिर कौन नंबर 1 पर नही होना चाहता। सब चाहते है की वो बेस्ट हो और सब उन्हे जाने। कौन नंबर एक पर है और कौन जीरो पर ये बातें सिर्फ फैंस तक ही सीमित नहीं है बल्कि अभिनेताओं में भी इस चीज की होड़ है की कौन नंबर एक पर रहता है।

और इसी होड़ में कुछ दोस्त आज दुश्मन बन गए हैं। आइए आज जानते है उन अभिनेताओं के बारे में जो आज बेस्ट बनने के चक्कर में एक दूसरे के कट्टर दुश्मन है।

दिलीप कुमार और राज कपूर

 

हिंदी फिल्मों के शोमैन राज कपूर और ट्रेजिडी किंग दिलीप कुमार के बीच हमेशा ही तुलना होती रहती थी। राज कपूर जहां सबसे बड़े फिल्मी घराने के सबसे बड़े सितारे थे तो वहीं दिलीप कुमार ने अपने अभिनय से सबके दिलों पर राज किया था। जिसकी वजह से इन दोनों सितारों में हमेशा नंबर 1 को लेकर होड़ लगी रहती थी।

अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा

अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा पहले बहुत ही अच्छे दोस्त हुआ करते थे। दोनो ने साथ में बहुत सारी हिट फिल्में भी दी है। लेकिन दोनो के बढ़ते फैंस की तुलना ने इन दोनो के बीच मन मुटाव पैदा कर दिया और दोनो की दोस्ती में दरार आ गया। और इस बात का खुलासा शत्रुघ्न ने खुद अपनी किताब में किया है।

श्रीदेवी और जया प्रदा

श्रीदेवी और जया प्रदा ने बहुत सी फिल्में साथ में को थी और दोनो ही खूबसूरती की मिशाल थी। दोनो में इतनी अच्छी बॉन्डिंग थी की दोनो को बहने तक कहा जाने लगा था। लेकिन यही बात दोनो को खटक गई क्योंकि उस वक्त जाया प्रदा एक मशहूर अदाकारा थी जब की श्रीदेवी सफलता की सीढ़ियों पर चढ़ ही रही थी। और बात इतनी बढ़ गई थी की दोनो एक दूसरे से फिल्म के सेट पर बात तक नहीं करती थी।

श्रीदेवी और दिव्या भारती

दिव्या भारती श्रीदेवी की तरह न केवल दिखती थी बल्कि पॉपुलैरिटी में भी वो श्रीदेवी को टक्कर दे रही थीं। यहां तक की बहुत सी फिल्मों का ऑफर श्रीदेवी से छीन कर दिव्या भारती को दे दिया गया था। और इसी बात ने दोनो के बीच दुश्मनी पैदा कर दी।

माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी

90 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित की फिल्म तेजाब ने हिंदी सिनेमा को हैरान कर दिया था। इसके बाद माधुरी दीक्षित की इतनी पॉपुलेरिटी मिली कि उन्हें हिंदी सिनेमा की नंबर 1 एक्ट्रेस कहा जाने लगा। माधुरी दीक्षित की बढ़ती पॉपुलेरिटी से एक्ट्रेस श्रीदेवी को इंसिक्यूरिटी होने लगी थी। और श्रीदेवी को लगने लगा था की उनका स्टारडम खत्म होने वाला है।

माधुरी दीक्षित और जूही चावला

माधुरी दीक्षित के बाद जूही चावला का भी बहुत नाम हुआ था। लोग माधुरी दीक्षित की तुलना जूही चावला से करने लगे थे। और यही बात जूही चावला को खटकने लगी थी। यहां तक की जूही चावला ने बहुत सी फिल्में इसीलिए ठुकरा की क्योंकि उन फिल्मों में माधुरी दीक्षित उनके ऑपेजिट थी।

दीपिका पादुकोण और कंगना रनौत

दीपिका पादुकोण और कंगना रनौत की दुश्मनों साल 2014 में शुरू हुई। जब एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को हैप्पी न्यू ईयर के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। लेकिन कंगना रनौत को फिल्म क्वीन के लिए कोई अवॉर्ड नहीं दिया गया।

हालांकि दीपिका ने अपनी अवॉर्ड स्पीच में अपने अवॉर्ड को कंगना रनौत की फिल्म क्वीन के लिए डेडिकेट किया था। जिसके बाद ही दोनों में दुश्मनी शुरू हो गई। कंगना रनौत जहां खुद को नंबर 1 स्टार मानती है तो वही दीपिका पादुकोण को फिल्म इंडस्ट्री नंबर 1 एक्ट्रेस के तौर पर देखती है।

शाहरुख खान और आमिर खान

आमीर खान और शाहरुख खान के बीच की दुश्मनी काफी समय से हैं। और इसी दुश्मनी की वजह से इन दोनो ने कभी एक साथ काम नहीं किया। दोनो एक दूसरे को अपना कट्टर कॉम्पीटेटर मानते है। दुश्मनी यहां तक बढ़ गई थी की आमिर खान ने अपने कुत्ते का नाम शाहरुख खान के नाम पर रख दिया था।

करीना कपूर खान और बिपाशा बसु


बिपाशा बसु और करीना कपूर खान ने फिल्म अजनबी में एक साथ काम किया था। लेकिन फिल्म ऐतराज के बाद बिपाशा बसु को बहुत पॉपुलैरिटी मिल गई। और बिपाशा बसु सर्वे आसमान पर थी लेकिन इस दौरान सेट पर ही इन दोनों अभिनेत्रियों में झड़प हो गई। और इसी के बाद दोनों एक दूसरे को कट्टर दुश्मन बन गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.