करीना कपूर खान और सैफ अली खान का बड़ा बेटा तैमूर अली खान अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चाओं में रहते है। तैमूर अपनी खूबसूरती को लेकर अक्सर फैंस से तारीफें बटरोते रहते है। तैमूर की लोकप्रियता अभिनेत्री करीना कपूर और अभिनेता सैफ अली खान से कम नहीं है। इंटरनेट पर तैमूर को चाहने वालों की अच्छी-खासी संख्या है.

जिसकी वजह से छोटी-सी उम्र में ही तैमूर की हर एक्टिविटी सोशल मीडिया यूजर्स की नजर में रहती है। ऐसे में अगर तैमूर के ही हमशक्ल की तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो जाए, तो यूजर्स का हैरान होना लाजमी है। दरअसल, तैमूर के हू-ब-हू शक्ल वाले एक बच्चे की तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर यूजर्स न सिर्फ तारीफ कर रहे हैं, बल्कि चकित भी हो रहे हैं।

 कौन है तैमूर का हमशक्ल?

तैमूर की तरह दिखने वाले बच्चे का नाम जार्यन थापर है। जिसकी फोटो को देखकर तैमूर के प्रशंसक हैरान है। तैमूर और जार्यन को एक साथ देखकर अंदाजा लगाना मुश्किल है कि असल तैमूर कौन है और जार्यन कौन है?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

दरअसल, सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने सोशल मीडिया पर तैमूर अली खान और जार्यन थापर की कोलॉज तस्वीर शेयर की है। जिसमें तैमूर और जार्यन में अंतर कर पाना मुश्किल है। जार्यन भी तैमूर की तरह क्यूट है और एकदम उनकी तरह दिख रहा है।

तैमूर के हमशक्ल को देखकर उनके प्रशंसक सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हालांकि, कई यूजर्स ऐसे भी हैं जिनको दोनों की तुलना करना पसंद नहीं आ रहा है। कई यूजर्स ऐसे हैं, जो दोनों की तस्वीर देखकर हैरान हैं और जार्यन को तैमूर की तरह क्यूट बता रहे हैं। यूजर्स जार्यन को तैमूर का डुप्टीकेट बता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.