क्रिकेट और बॉलीवुड का रिश्ता काफी पुराना रहा है। कई ऐसी अभिनेत्रियां रही है जिनका दिल भारतीय क्रिकेटर पर आया है लेकिन दुर्भाग्यवस उनका रिश्ता ज्यादा दुरी पर तक चल नहीं पाया। आज हम बात करेंगे उन क्रिकेट के खिलाड़ी और बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की जोड़ियों की, जिनकी प्यार की चर्चा तो खूब हुई लेकिन इनका प्यार नाकाम रह गया।
सचिन तेंदुलकर – शिल्पा शिरोडकर; महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का नाम मॉडल और बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर के साथ जुड़ा था। लेकिन बाद में सचिन ने अफेयर की खबरों को झूठा करार दिया था।
विराट कोहली – इज़ाबेल लिटे; आमिर खान की फिल्म ‘तलाश’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली ब्राजीलियन ब्यूटी इजाबेल लिटे को विराट कोहली की एक्स गर्लफ्रैंड के रूप में जाना जाता है। साल 2012 से लेकर साल 2014 तक इजाबेल और विराट कोहली की प्रेम कहानी चली। दोनों को अक्सर साथ विदेश घूमते हुए भी देखा गया लेकिन उनकी प्रेम कहानी जल्द ही खत्म हो गई।
कपिल देव – सारिका; देश को पहला क्रिकेट वर्ल्ड कप दिलवाने वाले क्रिकेटर कपिल देव का नाम एक समय में सारिका पर आया था। दोनों की मुलाकात एक पार्टी में हुई थी। कहते हैं कि दोनों एक दूसरे के लिए इतने सीरियस थे कि कपिल सारिका को अपने परिवार से मिलवाने के लिए पंजाब भी ले गए थे। हांलाकि बाद में कपिल देव ने सारिका से ब्रेकअप कर वापिस अपनी पूर्व गर्लफ्रैंड रोमी भाटिया के साथ हो गए।
अजय जडेजा और माधुरी दीक्षित; माधुरी दीक्षित और संजय दत्त की अधूरी लव स्टोरी तो काफी मशहूर है। लेकिन क्या आपको पता हैं कि धक-धक गर्ल का दिल हैंडसम इंडियन क्रिकेटर अजय जडेजा के लिए भी धड़का था। अजय जडेजा और माधुरी एक मैग्ज़ीन के कवरपेज शूट के दौरान मिले थे। अजय का नाम मैच फिक्सिंग मामले में फंस जाने के बाद माधुरी और अजय के रिश्ते में दरार आ गई।
युवराज सिंह – दीपिका पादुकोण; एक समय में दीपिका पादुकोण के साथ भी युवराज सिंह का नाम जुड़ा है। दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा गया था। और यहीं से दोनों की डेटिंग की खबरों ने जोर पकड़ी। दोनों की सगाई की खबरें भी आने लगी थी। लेकिन ये खबरें भी जल्द ही ठंडी हो गई थी।
सौरव गांगुली – नगमा; सौरव गांगुली और नगमा की लव स्टोरी ने एक समय में खूब सुर्खियां बटोरी थी। साथ ही उनकी लव स्टोरी विवादों में भी छाई रही। सौरव उस वक्त पहले से ही शादीशुदा थे। 1999 के क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच नज़दीकियां बढ़ी। नगमा के साथ अफेयर की वजह से सौरव गांगुली की शादीशुदा जिंदगी पर भी प्रभाव पड़ने लगा। बाद में सौरव ने अपनी राहें नगमा से जुदा कर लीं।
रवि शास्त्री – अमृता सिंह; सनी देओल से ब्रेकअप के बाद अमृता सिंह का नाम क्रिकेटर रवि शास्त्री से जुड़ा। दोनों का प्यार यूं परवान चढ़ा था की इनकी सगाई की खबरें भी आने लगी थीं। ऐसा कहा जाता की बाद में रवि ने अमृता से सगाई तोड़ ली थी, क्योंकि अमृता शादी के बाद भी फिल्मों में काम करना चाहती थीं। अमृता सिंह के अलावा रवि शास्त्री का नाम एयरलिफ्ट एक्ट्रेस निमरत कौर के साथ भी जुड़ चुका है।
सुरैश रैना – श्रुति हासन; अभिनेत्री श्रुति हासन भी भारतीय क्रिकेटर्स के चार्म से बच नहीं पाई। श्रुति हासन का नाम सुरैश रैना के साथ जुड़ा था। श्रुति को सुरैश रैना की टीम चेन्नई सुपर किंग्स को सपोर्ट करते भी देखा गया था। हांलाकि बाद में सुरैश रैना ने एक ट्वीट कर इन खबरों पर फुल स्टॉप लगा दिया था।
युवराज सिंह – किम शर्मा; भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह का नाम कई अभिनेत्रियों से जुड़ा। उनमें से एक नाम है, मोहब्बतें गर्ल किम शर्मा का। दोनों ने तकरीबन चार साल तक डेटिंग की। दोनों का ब्रेकअप साल 2007 में हुआ।