बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी खूबसूरती और अभिनय से के दिलों पर छा जाने वाली देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज किसी परिचय की मोहताज नही है। प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने स्टाइलिश लुक की वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।
आज प्रियंका के नाम से पूरी दुनिया वाकिफ है। प्रियंका चोपड़ा ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया हैं। बॉलीवुड के बाद उन्होंने हॉलीवुड में भी अपने कदम जमाए। आइए आज बात करते हैं प्रियंका और उनके परिवार के बारे में।
अमेरिकन सिंगर संग रचाई शादी
प्रियंका चोपड़ा ने वर्ष 2018 में अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनस संग शादी रचाई। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी को सबसे पॉपुलर जोड़ियों में से एक माना जाता है। सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक की जोड़ी अक्सर छाई रहती है। मालूम हो कि प्रियंका चोपड़ा अब पति निक जोनस के साथ यूएस में रहती हैं। दोनों के बीच उम्र का भले ही कितना भी फासला क्यों न हो लेकिन वह एक-दूसरे को अच्छी तरह समझते हैं।
ससुराल वालों के साथ प्यार
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की लव केमिस्ट्री तो अक्सर आप सोशल मीडिया पर देखते रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की प्रियंका का अपने ससुराल वालों के साथ कैसा रिश्ता है। आपको बता दें की, प्रियंका का रिश्ता उनके ससुराल वालों के साथ काफी अच्छा है।
प्रियंका अपने ससुराल वालों के भी बेहद करीब हैं। अपने ससुराल वालों के साथ प्रियंका का जबरदस्त बॉन्डिंग दीखता हैं। लेकिन इनमें से जो सबसे खास रिश्ता है वो प्रियंका और उनकी सासू मां डेनिस का है। अभिनेत्री अपनी सासू मां डेनिस को बिल्कुल अपनी मां की तरह प्यार करती हैं। दोनों ही सास-बहू एक-दूसरे पर खूब प्यार बरसाती दिखती हैं।
प्रियंका अपनी सासू मां के साथ भी अपनी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। एक खास रिपोर्ट की माने तो डेनिस अपनी तीनों बहुओं में से प्रियंका के सबसे ज्यादा करीब हैं। दोनों की उम्र के बीच भी कुछ ज्यादा का अंतर नहीं है। प्रियंका 39 साल की है तो वही प्रियंका की सास 55 साल की हैं। सास-बहू के बीच उम्र का महज 16 साल का ही अंतर है।
डेनिस-प्रियंका को देती हैं टक्कर
खूबसूरती के मामले में प्रियंका की सास डेनिस उन्हें कड़ी टक्कर देती हैं। डेनिस बेहद खूबसूरत, ग्लैमरस और स्टाइलिश हैं। बता दें कि डेनिस को भारतीय संस्कृति से बेहद लगाव है। वह प्रियंका के साथ सभी भारतीय त्योहारों को धूमधाम से सेलिब्रेट करती हैं।