भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक और भारत के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनका परिवार अक्सर सुर्खियों में बना रहता है। कुछ समय पहले मुकेश अंबानी के दादा बनने की खबर सामने आई थी, जब मुकेश अंबानी की बहू श्लोका मेहता ने एक बेटे को जन्म दिया था।
और ये आकाश अंबानी और श्लोका अंबानी की पहली संतान है। और नन्हे संतान की खुशी पूरा परिवार माना रहा है। मुकेश अंबानी के अपने पोते के साथ कुछ तस्वीरें भी शेयर की थी। जो काफी ज्यादा वायरल हुई थी।
मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी ने साल 2019 में श्लोका मेहता के साथ शादी की थी। आकाश अंबानी और श्लोका मेहता बचपन के दोस्त हैं। मुकेश अंबानी ने अपनी बेटी ईशा अंबानी और अपने बड़े बेटे आकाश अंबानी की शादी बहुत ही धूमधाम और भव्य तरीके से की।
और बीते कुछ दिनों में मुकेश अंबानी अपने घर में आए हुए नन्हे मेहमान की वजह से सुर्खियों में बने हुए है। लेकिन जल्दी ही उनके परिवार में एक और सदस्य आने वाला है। और वो होंगी मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की होने वाली बीवी।
जी हां, कुछ दिनों से ये बात काफी चर्चे में है की जल्द ही मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की भी शादी होने वाली है। अनंत अंबानी की शादी राधिका मर्चेंट के साथ होने वाली है। खबरों के मुताबिक राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी एक दूसरे से प्यार करते हैं और ये एक लव मैरिज होने वाली है। और खबरों के मुताबिक ये दोनो काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
राधिका मर्चेंट अनंत अंबानी के परिवार को काफी समय से जानती है और काफी करीब भी है। अंबानी परिवार के हर खास समारोह एवं और अवसर पर अंबानी परिवार के साथ राधिका भी नजर आती हैं। आपको बता दें कि राधिका मर्चेंट को मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की शादी में भी देखा गया था।
और यहीं से राधिका चर्चा में आई थी। खबरों की माने तो अनंत अंबानी की मां नीता अंबानी भी राधिका को काफी पसंद करती है। और राधिका कुछ ही समय में पूरे अंबानी परिवार की चहेती बन चुकी है। और अब जल्दी ही राधिका अंबानी परिवार की बहू भी बनने वाली हैं।
राधिका मर्चेंट “एन्कोर हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड” कंपनी के सीईओ की छोटी बेटी हैं। राधिका ने मुंबई इकोले मोण्डियल वर्ल्ड स्कूल से अपनी बारहवीं तक की पढ़ाई पूरी की है। और इसके आगे की पढ़ाई इन्होंने ने न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय से की है। उन्होंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया है।
राधिका अंबानी दिखने में बेहद ही खूबसूरत है। मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी के इंगेजमेंट में आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता, ईशा और राधिका मर्चेंट ने बेहद सुंदर घूमर नृत्य पेश किया था। इनके डांस की वीडियो भी काफी तेजी से वायरल हुई थी।
ईशा अंबानी की शादी में भी राधिका हर जगह नजर आई थी। और इस दौरान यह काफी खूबसूरत भी लग रही थी। राधिका को मुकेश अम्बानी के बड़े बेटे आकाश अम्बानी और श्लोका मेहता की शादी में भी अनोखे अंजाद में देखा गया था। Jld ही राधिका मर्चेंट अंबानी परिवार की छोटी बहू के रूप में नजर आएंगी।