सलमान खान बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता होने के साथ साथ ऐसे अभिनेता भी हैं, जिनके नाम से हमेशा कोई ना कोई विवाद चलता ही रहता हैं। जिसके चलते इंडस्ट्री में उन्होंने कई दुश्मन भी बना रखे हैं। इस दुश्मनी के चलते सलमान पर कई कलाकारों के करियर खराब करने के भी आरोप लगे हैं।
1. विवेक ऑबेरोय
सलमान खान और विवेक ऑबेरोय की दुश्मनी किसी से छिपी नहीं हैं। विवेक को सलमान का सबसे बड़ा दुश्मन समझा जाता हैं। दरअसल, इन दरारों की वजह विवेक और एश्वरिया के संबंध थे, जो सलमान को बिलकुल नहीं भाएं।
विवेक ने तो एक बार यह भी बताया कि सलमान ने उन्हें 41 बार कॉल करके धमकी भी दी थी। यह दुश्मनी इतनी बड़ी है, कि सलमान को विवेक का करियर बर्बाद करने का जिम्मेदार भी माना जाता हैं।
2. संजय लीला भंसाली
वैसे तो सलमान खान और संजय लीला भंसाली कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं, पर इनकी आपसी दूरियों का कारण भी फिल्मे ही हैं। दरअसल, एक समय एसा था जब संजय ने अपनी कई फिल्मों में सलमान की प्रबल दावेदारी के बाद भी किसी और को साइन कर लिया था। इन फिल्मों में टॉलीवुड हिट कांचना का रीमेक और ह्रितिक रोशन की हिट फिल्म ‘गुज़ारिज़’ शामिल हैं।
इसके बाद सलमान को भंसाली की फिल्मों पर कई तरह के कमेंट करते भी देखा गया हैं। हालही के दिनों में इन दोनों के संबंधों में सुधार होते देखे गए हैं, जब सलमान और संजय की साथ में फिल्म ‘इंशाल्लाह’ में काम करने की अटकले लग रही थी। इसी दौरान सलमान ने संजय के साथ फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ के सेट से एक तस्वीर भी साझा की थी।
3. रणबीर कपूर
सलमान के रणबीर से बैर की वजह उनके कटरीना से संबंध थे। रणबीर कपूर को डेट करने से पहले, कटरीना कैफ सलमान खान को डेट कर रही थी, और उनके ब्रेकअप की वजह भी रणबीर का उन दोनों के बीच में आने को माना जाता हैं, जिसके चलते दोनों के संबंधों में खटास आ गई।
4. शाहिद कपूर
सलमान की शाहिद कपूर से लड़ाई बहुत छोटी बात पर हो गई थी। दरअसल, शाहिद सलमान को एक डांस स्टेप सिखाने की कोशिश कर रहे थे, पर सलमान को उनका एसा करना पसंद नहीं आया। इसके बाद, शाहिद ने सलमान से माफी भी मांगी, पर सलमान नहीं माने।
5. सोनू निगम
सलमान की कई गायकों के साथ असहमति की खबरे आई हैं, और हमेशा उन्हें अपना करियर बचाने सलमान के आगे झुकना ही पड़ा हैं। पर सोनू, सलमान के आगे नहीं झुके। दरअसल, एक बार सोनू ने सलमान की किसी बात से असहमति जताई, जिसपर सलमान नाराज हो गए और दोनों के बीच गहरी खाई खुद गई।
6. एश्वरिया राय
एक समय था, जब सलमान और एश्वरिया के रिश्तों की खबर चारों ओर थी। पर खबरों के अनुसार, दोनों के बीच किसी झगड़े में, सलमान ने एश को काफी भला बूरा और अपशब्द कह दिये थे, जिससे दोनों के संबंध बिखर गए और आज तक दोनों में दुश्मनी हैं।
7. हिमेश रेशमिया
सलमान और हिमेश के बीच समस्याओं की वजह भी, दोनों में असहमति हैं। एक बार हिमेश ने सलमान की किसी बात को मानने से इंकार कर दिया था, जिसके बाद सलमान ने फिल्म निर्देशकों से हिमेश को उनकी किसी भी फिल्म में लेने से मना कर दिया था।