टीवी रियलटी शो ‘इंडियन आइडल 12 की इन दिनों काफी धूम है। शो में इस बार कई ऐसे कंटेस्टेंट ने शिरकत की हैं जिन्होंने अपनी सुरीली आवाज से सबको दीवाना बना दिया है। इन सभी प्रतियोगियों को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं।

लेकिन आज हम आपको इस शो के एक ऐसे कंटेस्टेंट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने इस शो जीतकर खलबली मचा दी थी।

उन्होने नेहा कक्कड़ को हराकर इंडियन आइडल का खिताब अपने नाम किया था।हांलाकि इंडियन आइडल जीतने के बाद भी संदीप बॉलीवुड में तो कुछ खास मुकाम हासिल नहीं कर पाए थे। वो स्टेज शो किया करते थे। लेकिन साल 2013 में एक चौंकाने वाली खबर आई सामने आईं थी की संदीप आचार्या नहीं रहें।

राजस्थान के बीकानेर में रहने वाले संदीप ने अपनी आवाज लोगों को दीवाना कर दिया था। जब वे गाते थे तो एक अलग माहौल बन जाता था। जजेस के साथ-साथ उन्हें दर्शकों ने भी खूब पसंद किया।

संदीप को बचपन से ही गाने का शौक था। उनके घरवालों को भी उनके टैलेंट की जानकारी नहीं थी। एक बार संदीप ने स्कूल के कॉम्पिटिशन में भाग लिया। संदीप इस प्रतियोगिता के रनर अप रहे। इसके बाद से ही उन्होंने कई जगहो पर परफॉर्म करना शुरू किया।

उन्होनें साल 2006 में सिंगिंग शो इंडियन आइडल में हिस्सा लिया। इसी सीजन में नेहा कक्कड़ भी कंटेस्टेंट थीं। बता दे की नेहा तीसरे ही राउंड में शो से बाहर हो गई थीं। मगर संदीप इस शो के टिके रहे और उन्होंने इंडियन आइडल शो जीता।

इंडियन आइडल 2’ जीतने के बाद संदीप आचार्य की जिंदगी रातों रात बदल गई थी। वे उस समय के सबसे मंहगे सिंगर में से एक बन गए थे। उन्होंने विदेश में भी परफॉर्म किया। वे इंग्लैंड, अमेरिका, दुबई, अफ्रीका, इंडोनेशिया और नेपाल जैसे देशों में परफॉर्म कर चुके थे।

इसके अलावा संदीप आचार्य ने 2 सोलो एल्बम भी निकाले थे-‘मेरे साथ सारा जहां’ और ‘वो पहली बार’। इतना ही नहीं उन्होंने सोनी टीवी पर ‘कैसा ये प्यार है’ में ऐक्टिंग भी की थी। मगर, साल 2013 में एक भयंकर बीमारी की वजह से वे महज 29 साल में दुनिया कों अलविदा कह गए।

दरअसल संदीप जॉन्डिस का शिकार हो गए थे। गुरुग्राम के एक अस्पताल में करीब 15 दिनों तक उनका इलाज चलता रहा। लेकिन दुर्भाग्यवश संदीप इस बीमारी से जिंदगी की जंग हार गए और 15 दिसंबर 2013 को अस्पताल में ही वे दुनिया कों अलविदा कह गए।

संदीप आचार्य की शादी 2012 में हुई थी ,उनके मौत से 20 दिन पहले ही उनकी पत्नी ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया था। उनके निधन को 8 साल बीत चुके हैं लेकिन फैंस और परिवार वालों के दिलों में संदीप आज भी जिंदा हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.