बॉलीवुड के मुन्ना भाई यानी संजय दत्त की बेटी त्रिशला दत्त इन दिनों हवाई में छुट्टियाँ मना रही हैं और उनकी इस ट्रिप की तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही हैं। हालही में त्रिशला ने स्विमिंग पूल से अपनी बोल्ड तस्वीरें, अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं.
जो कुछ ही देर में काफी वायरल हो गई हैं। संजय दत्त की बेटी त्रिशला अपनी खुबसुरत तस्वीरों और अपने काम के चलते अक्सर सुर्खियाँ बटोरती रहती हैं।
आपको बता दे कि त्रिशला संजय और उनकी पहली पत्नी रिचा शर्मा की बेटी हैं। त्रिशला, संजय की पहली औलाद है, जिनका जन्म 1988 में हुआ था। उनके अलावा, रिचा और संजय के दो बच्चे और भी हैं।अपनी माँ के निधन के बाद से ही, वे न्यूयॉर्क में अपनी मासी के साथ रहने लगी थी। त्रिशला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। इस बार त्रिशला ने हवाई से अपनी छुट्टियों की तस्वीरें साझा की हैं।
इस तस्वीर में त्रिशला स्विमिंग पूल में रीलेक्स करती नजर आ रही हैं। शेयर की गई तस्वीर में उन्होंने पीले रंग की बिकनी पहनी हैं, जिसमे वे काफी बोल्ड और हॉट नजर आ रही हैं। इसके अलावा त्रिशला ने बालों में फूल भी लगाया हैं, जो उनके हॉलीडे लूक को काफी सूट कर रहा हैं। उनकी इस तस्वीर को लोगों ने खासा पसंद किया हैं।
आपको बता दे कि त्रिशला ने 2014 में अपनी हेयर एक्सटेंशन लाइन शुरू की थी। उन्होंने न्यूयॉर्क के जॉन जे कॉलेज ऑफ क्रिमिनल जस्टिस से लॉ में ग्रेजुएशन किया हैं। इसके अलावा त्रिशला साइकोथेरिपी की भी प्रेक्टिस कर रही हैं। त्रिशला सोशल मीडिया के जरिए भी सामाजिक जागरूकता और समाज कार्य की और कार्यरत रहती हैं। वे मेंटल हेल्थ से संबंधी विषयों पर भी बाते करती रहती हैं और लोगों को जागरूक करती रहती हैं।
त्रिशला, न्यूयॉर्क में ही अपना करियर बना रही हैं। उनकी बॉलीवुड में आने की कोई इच्छा नहीं हैं। नाही उनके पिता संजय दत्त चाहते हैं कि, वे फिल्मों में आए।आपको बता दे कि संजय और त्रिशला काफी अच्छे रिश्ते साझा करते हैं। त्रिशला ने कई बार संजय के साथ तस्वीरें साझा कि हैं। संजय त्रिशला से मिलने न्यूयॉर्क भी जाते रहते हैं।
उल्लेखनीय हैं, कि कुछ समय पहले त्रिशला ने अपने जीवन में काफी उथल पुथल का सामना किया हैं। दो साल पहले ही उनके बॉयफ्रेंड की अकस्मात् मृत्यु हो गई, जिसने त्रिशला को पूरी तरह झकझोर कर रख दिया। त्रिशला एक इटैलियन लड़के को डेट कर रही थी। वैसे तो वे अपनी नीजी ज़िन्दगी के बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं करती, पर अपने प्रेमी की मृत्यु के बाद उन्होंने एक बहुत ही भावुक संदेश अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया था। आपको बता दे की त्रिशला के बॉयफ्रेंड की मृत्यु 02 जूलाई, 2019 को हुई थी।