शाहिद कपूर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता हैं। फिल्म में अपना करियर बनाने से पहले शाहिद ने कई म्यूजिकल वीडियोस और टीवी विज्ञापनों में काम किया था। शाहिद कपूर ने अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत फिल्म ‘इश्क विश्क’ से की थी। उन्होंने ने फिल्म विवाह, जब वी मेट, जैसी चर्चित फिल्मों में काम किया है। आज हम आपको अभिनेता की कुल संपत्ति के बारे में आपको बताने जा रहे हैं।
शाहिद की कुल संपत्ति
शाहिद कपूर की कुल संपत्ति 36 मिलियन डॉलर है। भारतीय रुपए के हिसाब से यह लगभग 258 करोड़ रूपए है।बता दे की शाहिद एक फिल्म करने के लिए 5 से 7 करोड़ तक की फीस लेते हैं। उनकी कमाई का ज्यादातर हिस्सा ब्रांड एंडोर्समेंट, फिल्मों और व्यक्तिगत निवेश से आता है। रिपोर्ट के अनुसार उनकी वार्षिक आय लगभग 22 करोड़ रूपए है।
शाहिद का घर
शाहिद कपूर का घर मुंबई में है।उन्होंने अपना यह घर साल 2014 में लिया था। बता दें कि इस घर की अनुमानित कीमत 20 करोड़ रूपए से अधिक है।
कारें
कार की बात की जाए तो उनके पास ऑडी बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज, लक्सस 470 मास्टैंग, रेंज रोवर, लैंड क्रूजर जैसी महंगी और शानदार कारें हैं। उनकी कारों की कीमत 50 लाख से दो करोड़ रुपए तक है।
शाहिद कपूर के बारे में
शाहिद कपूर अभिनेता पंकज कपूर और नीलिमा जी का बेटे हैं। शाहिद का जन्म दिल्ली में हुआ है। जब शाहिद सिर्फ तीन साल के थे तभी उनके माता-पिता का तलाक हो गया था। शाहिद की शुरुआती पढ़ाई ज्ञान भारती स्कूल दिल्ली से हुई है। बाद की पढ़ाई के लिए वे मुंबई चले गए।
उनके फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म ‘इश्क विश्क’ से हुई थी। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता का फिल्म फेयर पुरस्कार भी मिला था। शाहिद की प्रमुख फिल्में विवाह, आर राजकुमार, पद्मावत,कबीर सिंह, जब वी मेट आदि है।
बता दें कि शाहिद ने वर्ष 2015 में मीरा राजपूत से शादी की। शाहिद के दो बच्चे हैं, बेटी का नाम ‘मिशा’ और बेटे का नाम ‘जैन’ है।
बता दे की शाहिद आगे फिल्म जर्सी में दिखेंगे। इस फिल्म में वे एक क्रिकेटर के रूप में नजर आएंगे।