Shilpa Shetty shares her Halloween look

हैलोवीन का जादू हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक सितारों के सिर चढ़कर बोल रहा है। सेलेब्स अपने-अपने डरावने लुक को सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। इसी बीच अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस को पहचाना मुश्किल हो रहा है।

इस वीडियो में शिल्पा का बेहद डरावना लुक देखने को मिल रहा है और वीडियो में वो एक हॉरर मूवी की गोस्ट से कम नहीं लग रही हैं। शिल्पा फैंस के डराने के लिए गोस्ट की तरह ही एक्सप्रेसन दे रही हैं। वीडियो में उनका मेकअप और हैलोवीन थीम के कपड़े फैंस को अपनी ओर आकर्षित कर रहे है। शिल्पा के इस हैलोवीन लुक को सोशल मीडिया पर फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। वीडिय को अब तक कई हजार लोग लाइक कर चुके हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साथ ही उनकी लुक की तारीफ कर रहे हैं।

उनसे पहले अभिनेता शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर हैलोवीन पार्टी की तस्वीरें शेयर की थी। साथ ही करीना कपूर ने अपने बड़े बेटे तैमूर की हैलोवीन लुक देखते हुए तस्वीर शेयर की थी। बता दें कि पश्चिमी मान्यताओं के अनुसार 31 अक्टूबर की रात को हैलोवीन कहा जाता है, इस रात को मृतक अपनी क्रब से बाहर आते हैं।

वहीं अगर शिल्पा शेट्टी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो शब्बीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म ‘निकम्मा’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दस्सानी और शर्ली सेतिया मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.