टीवी शो बिग बॉस अपनी नई सीजन को लेकर खूब चर्चा में हैं या तो हमेशा विवादों में भी आ रहा है अक्सर देखा गया है कि इस शो के होस्ट सलमान कई कंटेस्टेंट्स पर भड़के हैं।

मगर कुछ लोगों ने सलमान से झगड़ा मोल लेकर अपने करियर पर फुलस्टॉप लगा दिया है। आज हम ऐसे ही 4 प्रतिभागियों के बारे में आपको बताएंगे जिसने सलमान खान संग दुश्मनी मोल लेकर अपना करियर खराब कर लिया।

आकाशदीप सहगल

आकाशदीप सहगल ने टीवी शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी से खूब लोकप्रियता हासिल की थी। उन्होंने बिग बॉस 5 में हिस्सा लिया था। इस शो में उनका घरवालों के साथ ही नहीं बल्कि सलमान खान संग भी खूब झगड़ा हुआ।

आकाशदीप सहगल ने सलमान खान पर यह इल्जाम लगाया था कि उन्होंने हमेशा ही शो में उनके विरोधी को सपोर्ट किया है। साथ ही उन्होंने सलमान पर आरोप लगाया कि वह हमेशा शो में उन्हें नीचा दिखाया करते थे।

शो से निकलने के बाद आकाशदीप सहगल को टीवी शो ‘शेर-ऐ-पंजाब महाराणा रंजीत सिंह’ में देखा गया था। उन्होंने इस शो में एक छोटा किरदार निभाया थ। इसके बाद उन्हें इंडस्ट्री में काम मिलना बंद हो गया। आकाशदीप ने सलमान खान पर उनका करियर बर्बाद करने का आरोप लगाया।

प्रियंका जग्गा

बिग बॉस 10 में प्रियंका जग्गा नजर आई थी। उन्होंने कंटेस्टेंट के तौर पर खूब सुर्खियां बटोरी थी। शो के पहले दिन ही वह सलमान से भीड़ गई थी। इसके बाद ही प्रियंका को इस शो से निकाल दिया गय।

सलमान ने शो के मेकर्स को और चैनल को साफ शब्दों में चेतावनी दी थी कि अगर वह प्रियंका जग्गा को कभी भी किसी भी शो पर बुलाएंगे तो सलमान बिग बॉस और चैनल को हमेशा के लिए छोड़ देंगे।

घर से बाहर आने के बाद प्रियंका ने इंटरव्यू में सलमान खान को बहुत भला बुरा कहा इसके बाद प्रियंका किसी शो में नजर नहीं आई।

जुबेर खान

जुबेर खान बिग बॉस के सीजन 11 में नजर आए थे। घर में आते ही जुबेर खान ने घरवालों के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया था। घर वालों के साथ-साथ जुबेर खान ने सलमान खान के लिए भी अपशब्दों का इस्तेमाल किया। जुबेर ने बिग बॉस के घर में नींद की गोलियां खाकर अपनी जान देने की भी कोशिश की।

इसके बाद सलमान खान ने वीकेंड के वार पर उनकी खूब क्लास लगाई। बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद सलमान खान के खिलाफ जुबेर ने एफआईआर दर्ज कराई जिसमें उन्होंने कहा था कि सलमान खान उन्हें धमकाने की कोशिश की। जिसके बाद जुबेर को इंडस्ट्री में काम मिलना बंद हो गया। आज जुबेर खान अपना प्रोडक्शन हाउस चलाते हैं।

सिद्धार्थ भारद्वाज

एक समय था जब वीजे और एक्टर सिद्धार्थ भारद्वाज के पीछे लड़कियां पागल थी। सिद्धार्थ भारद्वाज भी बिग बॉस 5 में नजर आए थे। यहां पर उनकी सलमान से झड़प हो गई और 2014 के बाद से सिद्धार्थ भारद्वाज इंडस्ट्री से गायब हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.