पुराने जमाने में लोग मिट्टी के महत्व को काफी समझते थे। घरों में मिट्टी के बर्तन के अलावा ज्यादातर चीजें मिट्टी की ही बनीं होती थी. मिट्टी की चीजें ना सिर्फ स्वास्थ्य के लिहाज से सही होती थीं बल्कि हाईजीन में भी किसी से कम ना थी। आज के समय में मिट्टी के बर्तनों की जगह धातु या प्लास्टिक से बने बर्तनों ने ले ली है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मिट्टी के बर्तनों का महत्व वास्तु शास्त्र तक में वर्णित है। वास्तु में मिट्टी से बनी कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया है जो आपका भाग्योदय कर सकती हैं। आज ही घर ले आएं मिट्टी से बनी ये चीजें-

1. मिट्टी का घड़ा- घड़ा एक ऐसी चीज है जिसका कोई तोड़ नहीं है। आज तो अमूमन हर घर में फ्रिज देखने को मिल जाएगा। लेकिन जो मजा मिट्टी के घड़े से पानी पीने का है वो शायद किसी दूसरी चीज में नहीं है। मिट्टी के घड़े को भारत में पूजा भी जाता है। इसमे रखा पानी ना सिर्फ शीतल होता है बल्कि बीमारियों को भी दूर करता है। इसी के साथ मिट्टी का घड़ा आपके जीवन में सुख-समृद्धि भी ला सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर पर मिट्टी का घड़ा उत्तर दिशा में रखना चाहिए। ध्यान रहे कि घड़े में हमेशा पानी भरा रहे। कहते हैं कि ऐसा करने से नेगेटिविटी का अंत होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

2. मिट्टी से बनी प्रतिमाएं- वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) और दक्षिण-पश्चिम दिशा का संबंध पृथ्वी तत्व से होता है। ऐसे में इस दिशा में मिट्टी से बनी प्रतिमाएं रखना शुभ माना जाता है। इन दोनों दिशाओं में सजावट के लिए मिट्टी की बनी कलाकृतियां रखी जा सकती हैं। कहा जाता है कि घर के मंदिर में हमेशा मिट्टी से बनी प्रतिमाएं रखनी चाहिए।

3. मिट्टी के दीपक- आमतौर पर लोग पूजा घर पर धातु से बने दीपक का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार मिट्टी से बने दीपक जलाना शुभ होता है। कहते हैं कि ऐसा करने से सुख-समृद्धि घर आती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.