बॉलीवुड एक्टर सोनाक्षी सिन्हा इंडस्ट्री की काफी नामी अभिनेत्रि मानी जाती हैं जिन्होंने में फिल्म जगत में बड़ा नाम कमाया था लेकिन कुछ फिल्में करने के बाद ही सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म इंडस्ट्री से खुद को दूर कर लिया है.
और काफी वक्त से इन्हें किसी फिल्म में लीड रोल में नहीं देखा गया है| खैर आज भी सोनाक्षी सिन्हा अपनी असल जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियो बटोरती रहती हैं और इसके अलावा सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया के जरिए भी अपने फैंस से बात चीत भी करती रहती हैं|
सोनाक्षी सिन्हा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2010 में आई फिल्म दबंग के जरिए बॉलीवुड में की थी जिसमें इनके साथ बॉलीवुड के मेगास्टार कहे जाने वाले सलमान खान लीड रोल में देखे गए थे| जिसके बाद सोनाक्षी सिन्हा सलमान खान की जोड़ी को दबंग 2 और दबंग 3 में भी देखा गया था|आज हम इस पोस्ट के जरिए आपको सोनाक्षी सिन्हा के फिल्मी करियर के बारे में नहीं बल्कि इनकी निजी जिंदगी के एक किस्से के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जिसके बारे में आपने शायद ही कभी सुना होगा |
आज हम आपको सोनाक्षी सिन्हा की लव लाइफ के बारे में बतायेगे| बता दे सोनाक्षी सिन्हा को मात्र 20 साल की छोटी उम्र में अपने पहले प्यार का एहसास हो गया था और उन दिनों उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा और मां पूनम सिन्हा उनकी शादी तक कराने के लिए तैयार हो गए थे|
इंटरव्यू के दौरान सोनाक्षी सिन्हा ने यह भी बताया कि बात उनके स्कूल के दिनों की है जब स्कूल में उन्हें पहली बार किसी से प्यार हो गया था| इसके बाद ग्रेजुएशन तक उस लड़के के साथ सोनाक्षी सिन्हा रिलेशनशिप में रही थी।आगे सवाल करने पर उन्होंने बताया था कि उनके जिंदगी में यह सब लगभग 5 से अधिक सालों तक ही चल पाया था|
साथ ही मजाक मजाक में सोनाक्षी सिन्हा ने यह भी बताया कि उनके पिता ने उनकी शादी की लिए बिल्कुल तैयार थे और उनकी मां अक्सर उनसे पूछा करती थी कि क्या वह जल्द ही शादी करने की सोच रही हैं| हालांकि सोनाक्षी सिन्हा कई बार उनको अपनी नजरें झुका कर उन्हें चुप ही करा दिया करती थी और उनका फैसला यही था कि खुद को तैयार समझने के बाद वह इस बारे में दोबारा सोचेंगी|