कश्मीरी लड़कियों की खूबसूरती के बारे में जो कहा जाए वो कम हैं। लेकिन आप जानते हैं कि उनकी खूबसूरती का राज़ उनके घर में छिपा होता हैं। वह घर में ही ऐसे चीजों बनाकर इस्तेमाल करती है। जिससे उनकी खूबसूरती में चार-चांद लग जाता हैं। जानिए

क्या है कश्मीरी सुंदरता का राज ?

सुंदरता एक ऐसी चीज है। जिसे पाने की हर किसी की चाहत होती है। इस चाह को पूरा करने के लिए वह हर वो उपाय करता है। जो संभव हो। अगर आप भी कश्मीरी लड़कियों की तरह ग्लोइंग और खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो आपको कुछ टिप्स फॉलो करने की जरूरत पड़ेगी I इन टिप्स को फॉलो करके आप अपनी शादी में ग्लोंइंग स्किन पा सकती हैं I

खूबसूरत घाटियों से घिरे इस कश्मीर की लड़कियां भी बेहद खूबसूरत होती है। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं वो 5 कारण जिसकी वजह से कश्मीरी लड़कियों की स्किन ग्लो करती रहती है। आज हम आपको ऐसे टिप्स के बारें में बताएंगे जो कि कश्मीरी  लड़कियों की सुंदरता का राज है। जिससे अपनाकर आप भी उन्हीं की तरह सुंदर बन सकती है I

केसर
कश्मीर में सबसे अच्छी क्वालिटी के केसर पाए जाते हैं। इससे अच्छा केसर सिर्फ स्पेन में पाया जाता है। इससे ना सिर्फ स्किन ग्लो करती है बल्कि स्किन का रंग भी निखरता है। यहां की लड़कियां केसर और चन्दन पाउडर दूध में मिक्स कर लगाती हैं। इससे उनके चेहरे का ग्लो काफी ज्यादा बढ़ जाता है।

अखरोट
अखरोट में कई तरह के गुण होते हैं। खासकर अखरोट ओमेगा-9, ओमेगा-6, ओमेगा-3 और कई प्रकार के फैटी एसिड्स के लिए जाना जाता है, ना सिर्फ हेल्दी बल्कि स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। कश्मीर में इसकी काफी पैदावार होती है। लोग यहां इसे ना सिर्फ खाने में इस्तेमाल करते हैं बल्कि इसके तेल से लड़कियां अपने बालों को भी खूबसूरत बनाती हैं।

बादाम
अगर कश्मीरी लड़कियों की करें, तो उनमें बादाम के इस्तेमाल की बात सबसे ज्यादा देखी जाती है। यहां रहने वाली लड़कियां बादाम का इस्तेमाल अपनी सुंदरता के लिए भी करती हैं। बादाम को पानी में भिगोकर उसके पेस्ट को दूध में मिलकर इस्तेमाल किया जाता है। इससे डेड सेल्स ख़त्म हो जाते हैं और फेस पर ग्लो आ जाता है।

मिल्क क्रीम
कश्मीर में काफी ठंड पड़ती है। ऐसे में स्किन काफी रफ और ड्राई हो जाती है। इसके लिए यहां लड़कियां मिल्क क्रीम और मलाई का इस्तेमाल स्किन के ग्लो को बढ़ने के लिए करती हैं।

मलाई और बेसन
कश्मीरी लड़कियां अपनी स्किन पर मलाई में बेसन मिलाकर स्किन पर लगाती है इससे चेहरे का ग्लो बढ़ता है. चेहरे की रंगत निखारने के लिए आप भी बेसन और मलाई का इस्तेमाल कर सकती हैं I

अखरोट का तेल
कश्मीरी लड़कियां अपने बालों में अखरोट का तेल लगाती हैं. अखरोट का तेल हेयर फॉल की प्रॉब्लम को दूर करने में मदद करता है. घने बाल के लिए आप भी अखरोट ऑयल का यूज कर सकती हैं I

कश्मीर में न सालभर था ठंड रहती है। यहां धूप ज्यादा तेज नहीं होती। इस कारण यहां रहने वाली लड़कियों का रंग दूसरे राज्यों की लड़कियों के मुकाबले ज्यादा गोरा होता है। कश्मीर के सम्बन्ध में पुरानी कहावत तो आपने सुनी ही होगी कि धरती पर अगर कहीं स्वर्ग है तो वो यहीं है लेकिन ये बात सिर्फ कश्मीर की सुन्दर वादियों पर ही खरी नहीं उतरती है, बल्कि यह बात कश्मीरी लड़कियों पर भी बिलकुल फ़िट बैठती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.