सभी लोगों ने अपने जीवन में प्यार तो जरूर किया होता है या कभी ना कभी किसी की तरफ आकर्षित तो जरूर हो जाते हैं। ऐसा देखा जाता है कि पुरुष अपने से उम्र में बड़ी महिलाओं की तरफ काफी बार आकर्षित हो जाते हैं।
आखिर पुरुषों को खुद से बड़ी महिलाएं आखिर पसंद क्यों आती हैं? शायद ही आप लोग के पास इसके बारे में कोई जानकारी होगी ।
बॉलीवुड इंडस्ट्री की बात की जाए, तो इस इंडस्ट्री में कई ऐसे पति है जो कि अपनी पत्नी से उम्र में काफी छोटे हैं परंतु इन सब के बाद भी उनको परफेक्ट कपल माना जाता हैं। बॉलीवुड में मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर, प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस, से लेकर गौहर खान-जैद दरबार तक कई ऐसी जोड़ियां हैं।
अक्सर आपके मन में यह सवाल तो हमेशा आता होगा कि आखिर पुरुष लोगों को अपने से उम्र में ही बड़ी महिलाएं क्यों पसंद आ जाती हैं। देखा जाए तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिसके कारण पुरुष खुद से उम्र में कई साल बड़ी महिलाओं की तरफ आकर्षित होते हैं। आज हम इस लेख के माध्यम से कुछ ऐसे बड़े कारण बताने वाले हैं, जिसकी वजह से पुरुष खुद से काफी बड़ी महिलाओं के प्रति काफी आकर्षित हो जाते हैं।
1. माना जाता है, जो महिलाएं उम्र में कई अधिक होती हैं, वह ज्यादा मैच्योर और अनुभवी मानी जाती हैं, ऐसी स्थिति में महिलाएं हर किसी से अच्छी तरह से बात कर सकती हैं। इतना ही नहीं बल्कि वह तथ्यों को भी बहुत आसान तरीके से समझ जाती हैं। अधिक उम्र की महिलाएं हर तरह परेशानियों को समझकर उसको सुलझाने में भी काफी सक्षम रहती है, इसी वजह से पुरुषों को खुद से अधिक उम्र की महिलाएं ज्यादा पसंद आती हैं।
2. जो महिलाएं अधिक उम्र की मानी जाती हैं वह इधर उधर की ज्यादा बातें नहीं करती हैं, उनको सब चीज का काफी अनुभव रहता है। उनको यह भी अच्छी तरह मालूम होता है कि कब और कैसे लोगों से डील करना है।
3. सेक्सुअल मैच्योरिटी भी एक ऐसा बड़ा कारण माना जाता है जिसकी वजह से पुरुषों को खुद से बड़ी महिलाएं ज्यादा पसंद आती हैं। पुरुषों ऐसा मानते है कि उनसे बड़ी महिलाओं में मैच्योरिटी उनसे काफी अधिक रहती है।
4. बड़ी उम्र की महिलाएं को आर्थिक मामलों में काफी समझदार माना जाता हैं। वह अपने पार्टनर के ऊपर ज्यादा दबाव नहीं डालती हैं। वह पैसों से जुड़ी हुई हर जिम्मेदारियां खुद संभाल लेती हैं। इसी वजह से भी काफी पुरुष खुद से बड़ी उम्र की महिलाओं की तरफ ज्यादा आकर्षित हो जाते हैं।
5. बड़ी उम्र की महिलाएं इमोशनल रूप से भी काफी ज्यादा परिपक्व होती हैं। अगर रिश्ते में कभी कमजोर पल आ जाता है तो वह उसको बेहतर से बेहतर बनाने की हर कोशिश करती हैं। अधिक उम्र की महिलाएं बेवजह का ज्यादा नाटक करना भी पसंद नहीं करती।
6. अगर पुरुष बड़े उम्र की महिलाओं को अगर ज्यादा डेट करते हैं तो उनको भी रोजाना कुछ ना कुछ और नया सीखने को मिलता है और नए अनुभव प्राप्त होते हैं।
7. अधिक उम्र की महिलाएं में काफी आत्मविश्वास भरा होता हैं और यह उनके आत्मसम्मान को काफी बढ़ाता हैं। ये महिलाएं खुद को साबित करके दिखाने का हर संभव प्रयास करती है।