मुर्गी अंडा दे तो किसी को क्या हैरानी? लेकिन, जरा सोचिए अगर इनसान अंडे देने लगे तो? यकीन नहीं होता ना? लेकिन, हम आपसे मजाक नहीं कर रहे। ये सच्चाई है। अब इनसान के अंडे देने के दावे की जांच डॉक्टर कर रहे हैं। चलिए, सस्पेंस खत्म। अब आपको पूरी कहानी इत्मीनान से बता ही देते हैं। मामला इंडोनेशिया के गोआ इलाके का है। दावा है कि यहां एक 14 साल का लड़का 2 साल से अंडे दे रहा है।

अंडे का फंडा लड़के का नाम अकमल है। उम्र है महज 14 साल। उसके पिता इमाम हैं। कई दिनों से फिजा में ये बात घूम रही थी कि अकमल तो अंडे देता है। बात डॉक्टरों तक पहुंची। उसे हॉस्पिटल लाया गया। यहां भी वही मामला। लड़के ने डॉक्टरों के सामने ऑपरेशन थिएटर में दो अंडे दिए।

क्या ये मुमकिन है?

अकमल के पिता का नाम रूसिल है। उनका कहना है कि अकमल दो साल से अंडे दे रहा है। रूसिल के मुताबिक, अकमल जो अंडे देता है, वो अंदर से या तो पूरा सफेद होता है या पूरा पीला। लेकिन, वो होता अंडा ही है।

अब डॉक्टर कह रहे हैं कि मुर्गी का अंडा देना तो स्वाभाविक है लेकिन कोई इनसान ऐसा करे ये नामुमकिन है। उनके मुताबिक, इसकी वजह ये है कि अंडा इनसान के पेट में रह ही नहीं सकता।

हॉस्पिटल के प्रवक्ता ने कथित तौर पर दिए गए अंडों के बारे में कहा- हो सकता है उसने अंडे निगल लिए हों। क्योंकि, ये अंडे तो मुर्गी के हैं। ये भी संभव है कि किसी ने जानबूझकर उसे ऐसे ही खिला दिए हों।

काले जादू का भी एंगल अकमल के पिता कहते हैं

अकमल पर डॉक्टर्स एक हफ्ते नजर रखेंगे। उसने कभी एक बार में पूरा अंडा नहीं खाया। और मुझे नहीं लगता कि उस पर किसी ने काला जादू किया है। वैसे एक चौंकाने वाली बात और है। दरअसल, 2015 में इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से एक खबर आई थी। इसमें कहा गया था कि काकेक सिनिन नाम के एक बुजुर्ग ने अंडे दिए। हालांकि, इस मामले की तब जांच नहीं की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.